Friday, 27 May 2016

ये हैं दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जेल

1. सैन क्वेंटिन स्टेट जेल 



अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था। इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं। मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसी , गैस चैम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है। इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले सामने आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।

2. गलदानी जेल 


जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया। इस वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है

3. ला संते जेल


फ्रांस की La Sante जेल पेरिस से कुछ मील की दूरी पर है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी। इस जेल में बहुत से कैदियों ने सजा काटने के दौरान ही आत्महत्या कर ली। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है।

4. पेटक आइलैंड जेल


रूस की जेलों के बारे में कहा जाता है कि वो बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं। वाइट रिवर पर स्थित Petak Island जेल में रूस के सबसे कुख्यात दोषी कैद किए जाते हैं। जेल में मौजूद हर कैदी को करीब 20 घंटे अकेले बिताने होते हैं। जबकि साल में सिर्फ एक बार लोग मिलने आते हैं।

5. गीतारामा सेंट्रल जेल 


रवांडा की गीतरामा सेंट्रल जेल, संसार की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। जेल में कैदियों की क्षमता 500 है जबकि जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। इस जेल में कैदियों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो नहीं मारा जाता है लेकिन यहां के कैदियों पर दूसरे कैदियों को मारकर खाने का आरोप है।


क्या आपके हाथ में भी पैसा नहीं टिकता, तो आजमाएं यह उपाय


विश्व में हर कोई अपने सपने पूरे करने के लिए पैसा कमाता है। मगर अधिकतर लोगों की कमाई कहां खर्च हो जाती है यह उन्हें खुद समझ नहीं आता। लोग पैसा तो जोड़ना चाहते हैं मगर किसी कारण वश उनके पास पैसा टिक नहीं पाता।
\आज हम बताएंगे कि कैसे आप अपने पैसों को जोड़े और अपने सपनों को पूरा करें।
– ज्योतिष के मुताबिक अगर पर्स में लक्ष्मी जी की फोटो रखी जाए तो आपके पास पैसे आते हैं जिससे धीरे धीरे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
– यदि आपकी कोई इच्छा या मनोकामना है जो अबतक पूरी नहीं हुई तो अपने पर्स में एक लाल रंग के लिफाफे में आप अपनी मनोकामना लिखकर रखें। वह इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : इन योगों से मिलेगा छप्पर फाड के धन…

– अपने पर्स में चुटकी भर चावल रख सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से बेवजह खर्च पर रोक लगती है।
– मां-बाप या बुजुर्गों से आशीर्वाद में मिले नोट पर केसर और हल्दी का तिलक लगाकर इसे हमेशा अपने पर्स में रखें। ऐसे करने से पैसों में वृद्धि होती है।
–  अगर आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी सी तस्वीर रखें तो काफी बरकत होती है। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।
पर्स में कभी नहीं रखें ये चीज
– पर्स में नोट या सिक्कों के साथ खाने की चीजें जैसे- चॉकलेट, बिस्किट या दवाईयां कभी नहीं रखनी चाहिए।
– पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

ये भी पढ़ें : जीवन का हाल बताते हैं हस्तरेखा

– अपने पर्स और चाबी को कभी भी टेबल पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की बचत होना कम हो जाती है। इसलिए कभी भी पर्स को टेबल पर ना रखें।

Thursday, 26 May 2016

यहां लड़कियां कर रही हैं लड़कों का बलात्कार



आज के समय में अगर सबसे शर्मनाक अपराध  बलात्कार को कहा जाए तो गलत नही होंगा। आए दिन न जाने कितनी ही महिलाओं को बलात्कार का शिकार होना पड़ता है। लेकिन अगर यही सब कुछ पुरुषों के साथ किया गया हो तो। जी हां सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन है बिल्कुल सच | दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महिलाओं का नहीं पुरुषों का बलात्कार हो रहा है।


अफ्रीकी देश जिंबाब्वे में पुलिस तीन लड़कियों की तलाश कर रही है। इन तीनों लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने हाईवे पर एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उस लड़के का रेप किया। इतना ही नहीं इसके बाद ये तीनों लड़कियां उसका स्पर्म लेकर भाग गईं।

मामला जिंबाब्बे के बुआवयो का है। एक अखबार के मुताबिक, एक शख्स कहीं जाने के लिए हाइवे पर रात को पैदल चला जा रहा था। तभी वहां से तीन लड़कियां गाड़ी में बैठकर निकलीं। तीनों ने गाड़ी रोककर खुद ही शख्स को लिफ्ट दी। अपनी जगह पर पहुंचने के बाद इस लड़के जब उतरने की कोशिश की तो लड़कियों ने उसे गाड़ी से निकलने ही नहीं दिया। फिर तीनों ने मिलकर चलती गाड़ी में उस लड़के का रेप किया।

इस मर्द को हर महीने झेलना पड़ता है पीरियड्स का दर्द


आज से पहले आपने सिर्फ महिलाओं को होने वाले मासिक चक्र के दर्द बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी मर्द को भी मासिक चक्र का दर्द सहन करना पड़ता हो। जी हां ये सच है। आज हम आपको ऐसे ही एक मर्द से मिलवाने वाले हैं जो पेशे से छात्र हैं और इन्हे हर महीने मासिक चक्र के दर्द से गुजरना पड़ता है।
जॉर्ज नाम का ये छात्र अपनी एक महिला साथी के साथ एक ही फ्लैट में रहता है। वो उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और खुद को ऐंबर मेय ऐलिस से काफी जुड़ा हुआ पाते हैं।

ये भी पढ़ें  –   सलमान खान संग शादी पर लूलिया ने तोड़ी अपनी चुप्पी और कहा..

जॉर्ज कहते हैं कि जब भी ऐंबर को पीरियड्स होते हैं तब उन्हें भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। उन्हें अपने गुप्तांग में भी दर्द महसूस होता है। कभी-कभी इतना कि उन्हें युनिवर्सिटी से छुट्टी लेनी पड़ती है। वो कहते हैं ‌कि जितना दर्द और असहजता ऐंबर महसूस करती है, उतना ही वो भी। उन्हें भी मूड स्विंग और जी मिचलाना जैसी चीजें महसूस होती हैं। उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों को भी दिखाया।

ये भी पढ़ें  –   उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी बोली ॐ के उच्चारण का विरोध करना गलत है

डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि जॉर्ज मर्द हैं इसलिए उनके हॉर्मोन वैसे काम नहीं करते जैसे औरतों के करते हैं। उन्हें पीरियड्स नहीं हो सकते। लेकिन जहां तक जॉर्ज को दर्द वाली बात है तो काफी कुछ मानसिक होता है। हो सकता है कि उनका जुड़ाव ऐंबर से इतना ज्यादा है कि उनकी किसी भी उलझन को वो महसूस करते हैं। तभी उनके शारीरिक दर्द को भी फील करते हैं।

Saturday, 21 May 2016

ऐसा बच्‍चा जिसमें हैं महिला-पुरुष दोनों के गुप्‍तांग


नवादा में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया है| बच्चे के शरीर में स्त्री और पुरुष दोनों के अंग हैं | बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता उसे चिकित्सक के पास ले गए |
नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव निवासी राजकुमार पासवान की पत्नी जानी देवी ने बच्चे को जन्म दिया. इस बच्चे के शरीर में स्त्री और पुरुष दोनों के अंग को देखर लोग हैरान रह गए.
इस बच्चे के परिजन उसे पकरीबरावां पीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. नवादा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस अजीबोगरीब बच्चे को देखकर पीएमसीएच भेज दिया.
परिजनों का कहना है कि बच्चे के अंग को देखर आम आदमी से लेकर डॉक्टर तक हैरान हैं. देखने वाली बात होगी कि यह विचित्र बच्चा जीवित रह पाता है या नही. बच्चे के जन्म के बाद से ही अस्पताल परिसर में उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई.
बच्चे को देखकर लोग धार्मिक कहानियों में वर्णित भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप की याद कर रहे हैं औरश्रद्धा से सिर झुका रहे हैं.
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कई बार देखा गया है कि कुदरत की गलती की वजह से ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं, जिन्‍हें मेडिकल की भाषा में ग्लूड बेबी कहा जाता है.

इस मंदिर में पूजा करने के लिए मर्दों को बनना पड़ता है औरत


हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक देखें तो यहां हर समुदाय जाति के अपने अलग अलग रिवाज है। लेकिन कुछ रिवाज तो इतने ज्यादा अजीब होते हैं कि उनके बारे में सुनते ही हंसी आ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही एक रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने कई मंदिरों में ये तो देखा होगा जहां महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं होती पर क्या आपने किसी मंदिर में ये देखा हैं जहां पुरुषों को महिलाओं की तरह न केवल कपड़े पहन्ने पड़ते हैं बल्कि 16 श्रंगार भी करने पड़ते हैं। तभी वह मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।


जी हां केरल कोल्लम जिले के कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर में देवी मां की पूजा की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। हर साल इस मंदिर में एक उत्सव का आयोजन होता है। इस मंदिर में पूजा करने से पहले पुरुषों को भी महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना आवश्यक होता है।


कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर में हर साल 23 और 24 मार्च को चाम्याविलक्कू उत्सव मनाया जाता है। इस अनूठे उत्सव में पुरुष भी महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर सजते-संवरते हैं और पूरे सोलह श्रृंगार करने के बाद माता की आराधना करते हैं। सोलह श्रृंगार करने के बाद पुरुष अच्छी नौकरी, सेहत और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। इस खास तरह की पूजा के चलते यह उत्सव आज देश के साथ ही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है

Friday, 20 May 2016

भारत में यहां होश संभालते ही लड़कियों को जिस्मफरोशी में लगा दिया जाता था


भारत का एक गांव जहां लड़कियों का मतलब सिर्फ सेक्‍स होता था। यहां पर बीते दिनों की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि आज भी देश में ऐसे लोग मौजूद हैं जो अपनी बेटियों से जिस्‍मफरोशी करवाते हैं। बिहार के अररिया में कासिमनगर को कभी रेड लाइट एरिया के नाम से जाना जाता था। वो इसलिए क्‍योंकि यहां की लड़कियों को होश संभालते ही जिस्मफरोशी में लगा दिया जाता था। कहते हैं ना अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में आपका साथ देती है। ऐसा ही जज्‍बा रखने वाली नुरेशा ने अपनी लगन से कमाल कर दिखाया।
गांव को देह व्‍यापार से मुक्‍त कराया
नुरेशा ने अपने प्रयासों से न सिर्फ गांव में देह व्यापार का धंधा पूरी तरह बंद करवाया। बल्कि उन्‍होंने आधा दर्जन से ज्‍यादा लड़कियों को जिस्‍मफरोशी के दलदल से निकाला और उनकी शादी करवाई। नुरेशा के इस नेक काम में अन्य गांवों का साथ तो मिला, लेकिन उन्हें कठिन परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ा। बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जो ठाना उसे पूरा करके दिखाया।