नवादा में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया है| बच्चे के शरीर में स्त्री और पुरुष दोनों के अंग हैं | बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता उसे चिकित्सक के पास ले गए |
नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव निवासी राजकुमार पासवान की पत्नी जानी देवी ने बच्चे को जन्म दिया. इस बच्चे के शरीर में स्त्री और पुरुष दोनों के अंग को देखर लोग हैरान रह गए.
इस बच्चे के परिजन उसे पकरीबरावां पीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. नवादा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस अजीबोगरीब बच्चे को देखकर पीएमसीएच भेज दिया.
यह भी पढ़े- : ये महिला बेच रही है अपना ही दूध......
परिजनों का कहना है कि बच्चे के अंग को देखर आम आदमी से लेकर डॉक्टर तक हैरान हैं. देखने वाली बात होगी कि यह विचित्र बच्चा जीवित रह पाता है या नही. बच्चे के जन्म के बाद से ही अस्पताल परिसर में उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई.
बच्चे को देखकर लोग धार्मिक कहानियों में वर्णित भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप की याद कर रहे हैं औरश्रद्धा से सिर झुका रहे हैं.
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कई बार देखा गया है कि कुदरत की गलती की वजह से ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं, जिन्हें मेडिकल की भाषा में ग्लूड बेबी कहा जाता है.

No comments:
Post a Comment