Saturday, 21 May 2016

इस मंदिर में पूजा करने के लिए मर्दों को बनना पड़ता है औरत


हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक देखें तो यहां हर समुदाय जाति के अपने अलग अलग रिवाज है। लेकिन कुछ रिवाज तो इतने ज्यादा अजीब होते हैं कि उनके बारे में सुनते ही हंसी आ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही एक रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने कई मंदिरों में ये तो देखा होगा जहां महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं होती पर क्या आपने किसी मंदिर में ये देखा हैं जहां पुरुषों को महिलाओं की तरह न केवल कपड़े पहन्ने पड़ते हैं बल्कि 16 श्रंगार भी करने पड़ते हैं। तभी वह मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।


जी हां केरल कोल्लम जिले के कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर में देवी मां की पूजा की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। हर साल इस मंदिर में एक उत्सव का आयोजन होता है। इस मंदिर में पूजा करने से पहले पुरुषों को भी महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना आवश्यक होता है।


कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर में हर साल 23 और 24 मार्च को चाम्याविलक्कू उत्सव मनाया जाता है। इस अनूठे उत्सव में पुरुष भी महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर सजते-संवरते हैं और पूरे सोलह श्रृंगार करने के बाद माता की आराधना करते हैं। सोलह श्रृंगार करने के बाद पुरुष अच्छी नौकरी, सेहत और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। इस खास तरह की पूजा के चलते यह उत्सव आज देश के साथ ही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है

No comments:

Post a Comment