Friday, 20 May 2016

भारत में यहां होश संभालते ही लड़कियों को जिस्मफरोशी में लगा दिया जाता था


भारत का एक गांव जहां लड़कियों का मतलब सिर्फ सेक्‍स होता था। यहां पर बीते दिनों की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि आज भी देश में ऐसे लोग मौजूद हैं जो अपनी बेटियों से जिस्‍मफरोशी करवाते हैं। बिहार के अररिया में कासिमनगर को कभी रेड लाइट एरिया के नाम से जाना जाता था। वो इसलिए क्‍योंकि यहां की लड़कियों को होश संभालते ही जिस्मफरोशी में लगा दिया जाता था। कहते हैं ना अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में आपका साथ देती है। ऐसा ही जज्‍बा रखने वाली नुरेशा ने अपनी लगन से कमाल कर दिखाया।
गांव को देह व्‍यापार से मुक्‍त कराया
नुरेशा ने अपने प्रयासों से न सिर्फ गांव में देह व्यापार का धंधा पूरी तरह बंद करवाया। बल्कि उन्‍होंने आधा दर्जन से ज्‍यादा लड़कियों को जिस्‍मफरोशी के दलदल से निकाला और उनकी शादी करवाई। नुरेशा के इस नेक काम में अन्य गांवों का साथ तो मिला, लेकिन उन्हें कठिन परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ा। बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जो ठाना उसे पूरा करके दिखाया।

No comments:

Post a Comment