आज से पहले आपने सिर्फ महिलाओं को होने वाले मासिक चक्र के दर्द बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी मर्द को भी मासिक चक्र का दर्द सहन करना पड़ता हो। जी हां ये सच है। आज हम आपको ऐसे ही एक मर्द से मिलवाने वाले हैं जो पेशे से छात्र हैं और इन्हे हर महीने मासिक चक्र के दर्द से गुजरना पड़ता है।
जॉर्ज नाम का ये छात्र अपनी एक महिला साथी के साथ एक ही फ्लैट में रहता है। वो उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और खुद को ऐंबर मेय ऐलिस से काफी जुड़ा हुआ पाते हैं।
ये भी पढ़ें – सलमान खान संग शादी पर लूलिया ने तोड़ी अपनी चुप्पी और कहा..
जॉर्ज कहते हैं कि जब भी ऐंबर को पीरियड्स होते हैं तब उन्हें भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। उन्हें अपने गुप्तांग में भी दर्द महसूस होता है। कभी-कभी इतना कि उन्हें युनिवर्सिटी से छुट्टी लेनी पड़ती है। वो कहते हैं कि जितना दर्द और असहजता ऐंबर महसूस करती है, उतना ही वो भी। उन्हें भी मूड स्विंग और जी मिचलाना जैसी चीजें महसूस होती हैं। उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों को भी दिखाया।
ये भी पढ़ें – उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी बोली ॐ के उच्चारण का विरोध करना गलत है
डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि जॉर्ज मर्द हैं इसलिए उनके हॉर्मोन वैसे काम नहीं करते जैसे औरतों के करते हैं। उन्हें पीरियड्स नहीं हो सकते। लेकिन जहां तक जॉर्ज को दर्द वाली बात है तो काफी कुछ मानसिक होता है। हो सकता है कि उनका जुड़ाव ऐंबर से इतना ज्यादा है कि उनकी किसी भी उलझन को वो महसूस करते हैं। तभी उनके शारीरिक दर्द को भी फील करते हैं।

No comments:
Post a Comment