विश्व में हर कोई अपने सपने पूरे करने के लिए पैसा कमाता है। मगर अधिकतर लोगों की कमाई कहां खर्च हो जाती है यह उन्हें खुद समझ नहीं आता। लोग पैसा तो जोड़ना चाहते हैं मगर किसी कारण वश उनके पास पैसा टिक नहीं पाता।
\आज हम बताएंगे कि कैसे आप अपने पैसों को जोड़े और अपने सपनों को पूरा करें।
– ज्योतिष के मुताबिक अगर पर्स में लक्ष्मी जी की फोटो रखी जाए तो आपके पास पैसे आते हैं जिससे धीरे धीरे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
– यदि आपकी कोई इच्छा या मनोकामना है जो अबतक पूरी नहीं हुई तो अपने पर्स में एक लाल रंग के लिफाफे में आप अपनी मनोकामना लिखकर रखें। वह इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : इन योगों से मिलेगा छप्पर फाड के धन…
– अपने पर्स में चुटकी भर चावल रख सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से बेवजह खर्च पर रोक लगती है।
– मां-बाप या बुजुर्गों से आशीर्वाद में मिले नोट पर केसर और हल्दी का तिलक लगाकर इसे हमेशा अपने पर्स में रखें। ऐसे करने से पैसों में वृद्धि होती है।
– अगर आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी सी तस्वीर रखें तो काफी बरकत होती है। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।
पर्स में कभी नहीं रखें ये चीज
– पर्स में नोट या सिक्कों के साथ खाने की चीजें जैसे- चॉकलेट, बिस्किट या दवाईयां कभी नहीं रखनी चाहिए।
– पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।
ये भी पढ़ें : जीवन का हाल बताते हैं हस्तरेखा
– अपने पर्स और चाबी को कभी भी टेबल पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की बचत होना कम हो जाती है। इसलिए कभी भी पर्स को टेबल पर ना रखें।

No comments:
Post a Comment