Monday, 13 June 2016

सेक्स करने से क्यों डरती है महिलाएं


अकसर देखा गया है कि महिलाएं सेक्स करने से डरती है लेकिन अबतक अधिकतर पुरूष यह जान नहीं पाये है कि ऐसी क्या वजह है जिसकी वजह से महिलाएं सेक्स करने के लिए मना करती है या फिर सेक्स ना करने के लिए तरह तरह के बहाने बनाती है। महिलाओं के सेक्स ना करने के पीछे कई कारण है और आज हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताएंगे।

पुरुषों के लिए शारीरिक संतुष्टि

सेक्स जहां पुरुषों के लिए अपनी अजीबो-गरीब फैंटेसी को पूरा करने का साधन है, वहीं औरतों के लिए यह रिलेशन काफी इमोशनल होता है। सेक्स के दौरान महिलाएं अपने आप को पूरी तरह से समर्पित कर देती हैं, लेकिन अक्सर पुरुष सेक्स संबंधों के दौरान भावनाओं में नहीं बहते। उनके लिए महज शारीरिक संतुष्टि ही काफी होती है।

प्रेग्नेंसी का डर

सेक्स करते हुए महिलाओं के लिए सबसे बड़ा डर प्रेग्नेंसी का होता है। अक्सर पुरुष साथी कंडोम का प्रयोग नहीं करना चाहते। दूसरे, कई महिलाएं भी कंडोम के साथ सेक्स में वो आनंद प्राप्त नहीं कर पाती। कई बार सेक्स संबंध इतने अचानक बन जाते हैं कि कुछ सोचने का मौका नहीं मिलता। प्रेग्नेंसी का डर सेक्स के बाद महिलाओं की चिंता का सबसे बड़ा कारण होता है।

पुरुषों का स्वार्थी रवैया

पुरुषों को महिलाओं की इच्छा को समझना चाहिए, पोर्न की तरह व्यवहार न करें। प्राय: पुरुष सेक्स के दौरान महिलाओं की इच्छाओं और उनकी भावनाओं का ख्याल नहीं करते। वे सिर्फ अपनी संतुष्टि से मतलब रखते हैं। यह एक स्वार्थी रवैया है। महिलाएं संवेदनशील व्यवहार से संतुष्ट होती हैं, पर पुरुष उनके साथ कुछ इस तरह सेक्स करना चाहते हैं मानो किसी पोर्न स्टार के साथ सेक्स कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment