Monday, 13 June 2016

US के इतिहास में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला


फ्लोरिडा के ओरलैंडो के एक गे क्लब में शनिवार देर रात एक हमलावर ने अचानक अंधाधुंध गोलिया चला दी  जिसमें करीब 50 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 53 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ये अमेरिका के इतिहास में अब तक का यह सबसे भयावह हमला हुआ है। अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
एफबीआइ अधिकारी रोनाल्ड हॉपर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें विश्वास है कि क्षेत्र में या अमेरिका को फिलहाल अब कोई खतरा नहीं है। ओरलैंडों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। फ्लोरिडा सरकार से पूरे राज्य में ऐसे ही कदम उठाने को कहा गया है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब अमेरिका में गे प्राइड महीना मनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया साइट्स पर लोगों ने इस शूटिंग की घटना से जुड़ी जानकारी शेयर की है।  वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि हमलावर बम जैकेट पहन कर नाइट क्लब में घुसा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर के पास असॉल्ट राइफल थी और उसने अंदर लोगों को बंधक बना रखा था। एक पुलिस अफसर भी जख्मी हुआ है। घटना के बाद से इमरजेंसी व्हीकल्स और बॉम्ब स्क्वॉयड की टीम मौके पर मौजूद है। ये घटना तब हुई जब LGBT कम्युनिटी इस क्लब में प्राइड मंथ सेलिब्रेट कर रही है।
ऑरलैंडो पुलिस के ट्विटर हैंडलर पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि इसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इसे मास कैजुअल्टी की स्थिति बताया और लोगों से पल्स क्लब से दूर रहने की भी अपील की।
चश्मदीदों ने पल्स फेसबुक पेज पर शूटिंग की घटना से जुड़ी जानकारियां शेयर कीं। एक यूजर जॉर्डन ने लिखा, ”मैं वहीं था जब रात 2 बजे क्लब में फायरिंग शुरू हुई। तब क्लब पूरा भरा हुआ था। शूटर असॉल्ट राइफल लिए हुए था। उसने अंदर कई लोगों को बंधक बना रखा है।’

No comments:

Post a Comment