सच ही कहा है किसी ने कि कब किसे क्या हो जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। अक्सर समाज में ऐसी ऐसी दुर्लब बीमारियां सामने आती हैं जिन्हे देख कर डॉक्टर तक दंग रह जाते हैं। नेपाल में इन दिनों एक 11 साल का बच्चा ऐसी ही एक दुर्लब बीमारी से जूज रहा है। इस बच्चे का शरीर धीरे धीरे एक रॉक स्टेचू की तरह होता जा रहा है। रमेश नाम का यह बच्चा बीते कई सालों से इस बीमारी का दंश झेल रहा है।
सामान्य बच्चों की तरह पैदा हुए रमेश की चमड़ी जन्म के 15 दिन बाद सख्त होने लगी। उन्हें ‘इक्थीओसिस’ नाम की अजीबोगरीब बीमारी ने जकड़ लिया। इसके चलते रमेश की कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली। डॉक्टर के अनुसार यह बीमारी एक तरह का फंगल इन्फेक्शन है। जिसका इलाज बेहद महंगा और मुश्किल है। रमेश के माता पिता के गरीब होने के चलते वह इस बीमारी का इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
रमेश के माता पिता बताते हैं कि इस दुर्लभ बीमारी के चलते उनका बेटा छह साल की उम्र से चल फिर नहीं पा रहा है। वह सिर्फ इतना बता पाता है कि कब उसे भूख लग रही है और कब उसे टॉयलेट जाना है।
पत्थर जैसी चमड़ी के कारण रमेश के हमउम्र बच्चे उससे डरते हैं। जिस कारण रमेश का कोई दोस्त नहीं है। इसके अतिरिक्त संक्रमण के डर से बड़े भी उसके पास आने से कतराते हैं। इसके चलते रमेश को अकेलापन महसूस होता है।
रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते हैं। उनके लिए बीमारी का महंगा इलाज कराना मुश्किल है। रमेश का मामला जब सोशल मीडिया पर आया तो ब्रिटिश मूल के सिंगर जॉस स्टोन मदद के लिए आगे आए। स्टोन रमेश के लिए एक शो आयोजित किया। इससे लगभग 1.3 लाख रुपये (1,375 ब्रिटिश पाउंड) इलाज के लिए जुटाए गए।

No comments:
Post a Comment