Friday, 10 June 2016

मोदी का पुतला फूंकते समय खुद ही जल गई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता


मोदी सरकार को किसी न किसी तरह निशाना साधने वाले कांग्रेसि बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को गाजियाबाद में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बढ़ती महेंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए प्रदर्शन किया मगर इस बार उनका यह प्रदर्शन उनहीं पर भारी पढ़ गया।

गाजियाबाद के पुराने बस अड्डे पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंकना चाह मगर पुतला फूंकने की उनकी इस कोशिश में काग्रेस की एक कार्यकर्ता का हाथ बुरे तरीके से जल गया जिसके बाद वहां अफरा तफरीं मच गयी।


अतिव्यस्त पुराना बस अड्डा चौराहे पर सैकड़ों कांग्रेसियों दोपहर 12 बजे मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। पुतला जलाने के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथ जल गए। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। इस दौरान यहां पर जाम की स्थिति बन गई। हालात सामान्य होने पर कांग्रेसी जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य चीजों पर भी महंगाई की मार है। किसानों की समस्याएं भी मुंहबाए है। पुतला फूं कने के दौरान पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांग शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment