Friday, 10 June 2016

जानिए क्यों लेंडल सिमंस ने विराट कोहली को बताया घमंडी


भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को भले ही क्रिकेट के दिग्गज दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज बता रहे हों। लेकिन वेस्ट इंडीड के खिलाड़ी लेंडल सिमंस उनके बारे में कुछ और ही कहते दिखाई दे रहे हैं। सिमंस का कहना है कि विराट बहुत ही घमंडी हैं।
आपको बता दें लेंडल सिमंस ने वर्ल्ड टी-20 में मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और सिमंस के बीच बहस हो गई थी। जिसके बाद सिमंस ने अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जिता दिया था।

ये भी पढ़ें: सचिन के बेटे के सलेक्‍शन पर सवाल, एक होनहार बाहर

बहरहाल, अब एक इंटरव्यू में सिमंस ने कहा है कि उस मैच में विराट कोहली जब फील्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझे कुछ कहा था, और मैंने तब खुद से कहा कि मैं अब दिखाने जा रहा हूं कि तुम्हीं सिर्फ एकमात्र अच्छे बल्लेबाज नहीं हो।
सिमंस ने कहा कि विराट इसी तरह का है। वह बहुत घमंडी है। वह बल्लेबाजी और फील्डिंग करते समय बहुत आक्रामक होता है।
मैच के दौरान मिले दो जीवनदानों पर सिमंस ने कहा, हर क्रिकेटर का दिन होता है। हर क्रिकेटर के मौके मिलते हैं। आपको सिर्फ उन्हें भुनाने की जरुरत होती है। मैंने उस मैच में ऐसा ही किया और हमें कामयाबी मिली।

ये भी पढ़ें – गाड़ी में किस करते दिखे विराट और अनुष्का, देखें तस्वीरें

उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 192 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं सिमंस की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच 7 विकेट से जीत लिया था।
सिमंस ने 51 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को न केवल मुश्किल परिस्थितियों में निकाला था, बल्कि मैच भी जिताया था। इस तरह वेस्टइंडीज फाइनल में पहुंचा था और इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।

No comments:

Post a Comment