आपने अकसर तेज तर्रार बारिश के साध ओले पढ़ते देखे होंगे या ज्यादा से ज्यादा आपने एसिड रेन के बारे में सुना होगा मगर आपने कभी मछलियों की बारिश के बारे में सुना है नहीं ना लेकिन आज हम आपको बताएंगे इसके बारे में..
मैक्सिको के पास एक छोटा सा देश स्थित है। इस देश को लोग होंडूरास के नाम से जानते हैं। इस देश में लगभग पिछले सौ सालों से मछलियों की बारिश होती चली आ रहीं है। इन बारीशों का कारण अटलांटिक सागर बताया जाता है जो इस जगह से 200 किलो मीटर की दूरी पर है | पर इसका कोई ठोस सबूत नही है |
कुछ लोगो का कहना है कि 18वीं शताब्दी मे यहाँ एक पुजारी रहते थे | उनसे इस जगह के ग़रीब और भूखे लोगो की दशा देखी नही गयी जिसके कारण उन्होने 3 दिन और 3 रात तक भगवान से प्रार्थना करी कि कोई ऐसा चमत्कार हो जाए जिससे इन ग़रीब लोगो की भूख मिट जाए |
इन 3 दिनो के बाद अचानक यहाँ अंधेरा छाया और तेज़ बारिश होने लगी जिसमे मछलियाँ गिर रही थी | और तभी से यहाँ हर साल मछलिओं की बारिश होती है|


No comments:
Post a Comment