Friday, 10 June 2016

हिन्दू मुसलमान भाईचारे की एक नई मिसाल, 65 हिन्दुओं ने 1150 मुस्लमानों के साथ रखा रोजा


रमजान के दिनों में हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर एक बार फिर भाईचारे की नई मिसाल बनाई। मुजफ्फर नगर की एक जेल में रमजान के महीने में तकरीबन 65 हिन्दुओं ने 1150 मुसलमानों के साथ रोजे रखें। जिसे देख जेल प्रशासन खुश हुआ और उनके शाम के खान पान के लिए बढ़िया इंतजाम भी करवाये।

ये भी पढ़ें- पति को मिले पत्नी को मारने का हक- पाक इस्लामिक संगठन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कारागार में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए 1,150 मुस्लिम कैदियों के साथ 60 से अधिक हिंदू कैदियों ने भी रोजा रखा। जिला कारागार के जेलर सतीश त्रिपाठी ने बताया कि पवित्र रमजान महीने के पहले दिन 65 हिंदू कैदियों ने 1,150 मुस्लिम कैदियों के साथ रोजा रखा।  कारागार में कैदियों के नमाज पढ़ने, सहरी और इफ्तार के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। मौसमी फल, दूध और खाने की दूसरी चीजें कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- नमाज नहीं तो कामकाज नहीं


No comments:

Post a Comment