Thursday, 9 June 2016

अमेरिका में बोली नरेंद्र मोदी की तूती, सांसदों ने मांगा ऑटोग्राफ


भारत में भले ही विपक्ष पीएम मोदी को नीचा दिखाने का एक मौका नही छोड़ता हो लेकिन सच तो ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों में जितना सम्मान मिल रहा है उससे सेक्युलर सोच के लोगों कि और कांग्रेस जैसी पार्टियों की नींदे उड़ गई हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच से प्रभावित होकर अमेरिकी सांसदो ने न केवल तालियां बजाई बल्कि कई बार उनके सम्मान में स्टैंडिग ओवेशन भी दिया। साथ ही जब मोदी की स्पीच खत्म हुई तो अमेरिकी सांसदों ने मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया।


अपने भाषण में उन्होंने जब जब भारत और अमरीका के बीच पुराने समय से चले आ रहे रिश्तों की बात की, अमरीकी संसद सदस्यों ने खड़े होकर तालियां बजाई। बीच बीच में मोदी ने माहौल को हल्का करने के लिए मज़ाक भी किया और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अपनी स्पीच के दौरान मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि अमेरिकी कांग्रेस की कार्य प्रणाली में सदभाव  व सौहार्द रहता है और मुझे यह भी बताया गया है कि आपलोग द्विदलीय व्यवस्था के लिए भी मशहूर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं बताना चाहूंगा कि आप अकेले नहीं है। समय-समय पर मुझे भी भारतीय संसद में, विशेषकर ऊपरी सदन में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। सदस्यों की तालियों और ठहाकों के बीच उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि हमारे बीच ऐसी कई समानताएं हैं।
दरअसल नरेंद्र मोदी सरकार राज्यसभा में अल्पमत में है ,जहां कई विधयेक लंबित है। दूसरी ओर ओबामा सरकार सीनेट में अल्पमत में हैं और वहां कई महत्वपूर्ण कानून फंसे हुए हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में मोदी के आते ही अमेरिका सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। लगातार चार मिनट तक ताली बजी। मोदी ने कई सांसदों से हाथ मिलाया और कई अमेरिकी सांसदों ने मोदी से ऑटोग्राफ भी मांगा।

No comments:

Post a Comment