Thursday, 9 June 2016

सुमोना चक्रवर्ती छोड़ सकती हैं कपिल का शो


कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनका शो बीते काफी दिनों से विवादों में ही घिरा हुआ है। कपिल ने कलर्स का साथ तो छोड़ दिया लेकिन विवादो ने उनका साथ नहीं छोड़ा तभी नया शो बनाने के बाद भी वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनके नए शो  ‘द कपिल शर्मा शो’ में अहम भूमिका निभाने वाली सुमोना इस शो को छोड़ने की तैयारी में दिखाई दे रही हैं।
जबरदस्त चर्चा है कि सुमोना इस शो के निर्माताओं से खुश नहीं हैं और जल्द ही वे इसे छोड़ देंगी। कहा जा रहा है कि वे इस बात से खफा है कि शो में निर्माता एक नई एंट्री करवा रहे हैं जो कपिल की प्रेमिका की हो सकती है।
वैसे ‘जब एक इंटरव्यू में उनसे ये बात पूछी गई तो उन्होंने कुछ ये जवाब दिया। सुमोना ने कहा कि ‘नहीं, मैं शो नहीं छोड़ रही हूं। मैं तो अभी यहां काफी मजे कर रही हूं। मैं इसका हिस्सा बिल्कुल बनी रहूंगी।’
बता दें कि सुमोना और कपिल का साथ काफी पुराना है। दोनों कॉमेडी सर्कस भी जीता था। ‍फिर ‘कॉमेडी नाइट्‍स विद कपिल में उनका लंबा साथ रहा।’

No comments:

Post a Comment