दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ‘आप’ का कार्यकर्ता उसे बड़े पद का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
ये भी पढ़ें- ऑड इवन की आड़ में क्या दिल्ली सरकार ने किया इतना बड़ा घोटाला
हिंदी खबर और पूरी दुनिया की खबर के अनुसार महिला ने पार्टी के जिस सदस्य पर ये आरोप लगाया है उसका नाम रमेश भारद्वाज है। साथ ही उसने बताया कि रमेश भारद्वाज ने उसे धमकी भी दी है। महिला अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी के साथ जुड़ी और तब से वह आम आदमी पार्टी की सदस्य है। महिला ने बताया कि ये सब जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसने आवाज उठाई। उसने सीएम केजरीवाल से भी इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने कम्प्रोमाइज करने को बोला। केजरीवाल ने कहा कि वह (रमेश भारद्वाज) माफी मांग लेगा मामला यहीं खत्म करो।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के एक आदमी को है बच्चे पैदा करने की सनक, बनना चाहता है 100 बच्चों का बाप
दिलीप पांडे ने समझौता करवाया
इसके बाद पार्टी के बड़े नेता दिलीप पांडेय ने महिला और रमेश भारद्वाज के बीच समझौता करवाकर मामले को शांत कराया लेकिन इसके बाद जैसे ही महिला अपने घर पहुंची उसे दोबारा से रमेश भारद्वाज धमकी देने लगा। तमाम धमकी और उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की कोशिश भी की। जिसके बाद महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।

No comments:
Post a Comment