Monday, 13 June 2016

विराट ने दिया अनुष्का को ये सरपराइज, देख कर सब रह गए हैरान


विराट और अनुष्का के बीच नजदिकियां एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों आइपीएल खत्म होते ही विराट अनुष्का से मिलने मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद जब अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बुडापोस्ट रवाना हुई तो विराट उन्हें खुद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे और यहां विराट ने अनुष्का को किस भी किया था।
बहरहाल, इंडिया.कॉम की ताजा खबर के मुताबिक, हाल ही में विराट कोहली अनुष्का के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘फिल्लौरी’ के सेट पर जा पहुंचे। कोहली के इस कदम से अनुष्का भी हैरानी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों ने फिल्म के सेट पर काफी वक्त बिताया। इसके बाद विराट अकेले रवाना हो गए। फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- गाड़ी में किस करते दिखे विराट और अनुष्का, देखें तस्वीरें

मालूम हो, एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन के फील्ड में भी अनुष्का शर्मा हाथ आजमा चुकी हैं और इसमें वो कामयाब भी रही हैं। पिछले साल उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘एनएच10’ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही समीक्षकों की सराहना पाने में भी कामयाब रही थी। अब अनुष्का ने अपनी दूसरी प्रोडक्शन फिल्म फिल्लौरी की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें- गाड़ी में चिल्लाती रही लड़की लेकिन किसी ने नहीं की मदद, देखें वीडियो

No comments:

Post a Comment