विराट और अनुष्का का जब से पैचअप हुआ है तब से दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के कोई न कोई बहाने ढूंढते ही रहते हैं। कभी विराट अनुष्का के सेट पर पहुंच जाते हैं तो कभी उन्हे एयरपोर्ट छोड़ने जाते हैं और फिर कार का रोमांस तो आप भी नहीं भूले होंगे।
अब अनुष्का चाहती हैं कि सुल्तान की स्क्रीनिंग पर विराट उनके साथ हों। मीडिया के मुताबिक, अनुष्का सुल्तान फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग कराना चाहती हैं। वो भी सिर्फ विराट के लिए, खबरों के मुताबिक सुल्तान फिल्म अनुष्का के लिए स्पेशल हैं और वह इस फिल्म को अपने करीबी लोगों को दिखाना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- घर में सुख शांति और धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
एक सूत्र के मुताबिक, अनुष्का ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और वो अपना धोबी पछाड़ अपने करीबी लोगों को दिखाना चाहती हैं ताकि उनका फीडबैक मिल सके। अनुष्का पहले ये स्क्रीनिंग सिर्फ विराट के लिए रखवाना चाहती थी लेकिन अब उन्होंने अपने कुछ टीममेट्स को भी बुलाया है।
अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन हाउस से बात कर ली है और यह स्क्रीनिंग 6 जुलाई या उसके एक दिन पहले हो सकती है। आपको बता दें कि विराट वेस्ट-इंडीज के टूर के लिए 9-10 जुलाई को रवाना होने वाले हैं। इससे साफ है कि विराट को ये स्क्रीनिंग अटेंड करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
अनुष्का और सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ ईद के मौके पर दर्शकों से रूबरू होगी।

No comments:
Post a Comment