Tuesday, 7 June 2016

एटीएम कार्ड पर मिलता है 5 लाख का इंश्योरेंस, ऐसे लेते हैं क्‍लेम


बैंक द्वारा दी गई एटीएम (डेबिट कार्ड) सेवा का लाभ तो हम सभी उठाते हैं। जब भी बैंक द्वारा किसी व्यक्ति को एटीएम कार्ड जारी किया जाता है तो उस व्यक्ति को एटीएम को इस्तेमाल करना भी सिखाया जाता है। साथ ही यह भी सलाह दी जाती है किसी भी व्यक्ति को एटीएम के पिन की जानकारी न दें। लेकिन एटीएम कार्ड धारकों को कभी भी इससे जुड़े इंश्योरेंस (insurance) की बात नहीं बताई जाती। जानिए अगली स्लाइड में किस प्रकार मिलता है इंश्योरेंस (insurance)………………………….

सभी बैंकों की तरफ से मिलती है ये सुविधा: 


क्या आपको पता है कि आपके एटीएम कार्ड की बदौलत आपको इंश्योरेंस (insurance) की सुविधा भी दी जाती है। शायद नहीं। पर ये सच है। अगर कोई भी खाताधारक देश में राष्ट्रीयकृत और गैर-राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम (डेबिट कार्ड) का इस्तेमाल कर रहा है तो नियम के मुताबिक उसे 25 हज़ार से लेकर 5 लाख रूपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस(insurance) मिलता है।  

ऐेसे कर सक्ते हैं इंश्योरेंस क्लेम (इन्षुरेन्स क्लेम):


यदि एटीएम कार्ड धारक के एटीएम उपयोग करने के 45 दिनों के भीतर उसके साथ कोई दुर्घटना या उसकी मौत हो जाती है, तो वो इस बीमा पॉलिसी के तहत मुआवज़ा पाने का हक़दार होगा। अगर एटीएम कार्ड धारक दुर्घटना के दौरान विकलांग होता है, तो 50 हज़ार रूपए का मुआवजा दिए जाने का प्रवाधान है, जबकि दोनों आंख और पैरों को गंवाने की स्थिति में एटीएम कार्ड धारक को 1 लाख रूपए मुआवज़े के तौर पर दिए जाएंगे।   

इस डेबिट कार्ड पर इतान क्लेम (इन्षुरेन्स क्लेम): 


मास्टर मित्र कार्ड धारक को 25 हज़ार रूपए का (insurance)
मास्टर एटीएम कार्ड धारक को 50 हज़ार रूपए का (insurance)
क्लासिक एटीएम कार्ड धारक को 1 लाख रूपए का (insurance)
प्लेटिनम एटीएम कार्ड धारक को 2 लाख रूपए का (insurance)
मास्टर रक्षक एटीएम कार्ड धारक को 5 लाख रूपए का (insurance)
सभी वीजा एटीएम कार्ड धारक को 2 लाख रूपए का (insurance)

No comments:

Post a Comment