Tuesday, 7 June 2016

कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें, एक एक कर साथ छोड़ते वरिष्ठ नेता


लोकसभा में सत्ता गवाने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में उन्हें मुंह की खानी पड़ और अब पार्टी के एक से एक बड़े नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ते दिख रहे है।

सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ नेता गुरुदास कामत ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया जिससे काग्रेस को बहुत बड़ा सदमा लगा है इसी के साथ छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी और जितेन सरकार ने भी पार्टी छोड़ दी है।


कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत ने सोमवार शाम पार्टी से इस्तीफा दे दिया है उनका कहना है कि “कई महीनों से मैंने महसूस किया कि मुझे नए लोगों को आगे आने के लिए पीछे हट जाना चाहिए। 10 दिन पहले मैं कांग्रेस अध्‍यक्ष से मिला और इस्‍तीफा देने की मंशा जाहिर की। इसके बाद मैंने उन्‍हें और राहुल जी को खत भेजकर बता दिया कि मैं पार्टी छोड़ना चाहता हूं। इसके बाद से कोई जवाब नहीं आया। मैंने नियमानुसार राजनीति से संन्‍यास लेने के बारे में बता दिया है।”
छत्‍तीसगढ़ में लगभग 12 साल से सत्‍ता से बाहर कांग्रेस को सोमवार को एक और झटका लगा। वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम अजित जोगी ने अपनी नई पार्टी बना ली। अपने पैतृक गांव मरवाही में जोगी ने इस बात का एलान किया। इस दौरान उनके बेटे अमित जोगी, पत्‍नी रेणु और कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। हालांकि पार्टी का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस दौरान जोगी ने कहा कि अब राज्‍य के निर्णय दिल्‍ली से नहीं होंगे।
पश्चिम बंगाल में वाममोर्चे के साथ गठबंधन के मुद्दे पर वरिष्‍ठ नेता और विधायक जितेन सरकार ने पार्टी छोड़ दी। उन्‍होंने स्‍पीकर को इस्‍तीफा सौंप दिया। बता दें कि बंगाल में लेफ्ट से गठबंधन के चलते त्रिपुरा में कई और कांग्रेस नेता भी नाराज हैं।


No comments:

Post a Comment