Tuesday, 7 June 2016

जानिए दुनिया के रहस्यमयी झरनों के बारे में

दुनियाभर में ऐसी न जाने कितनी जगह हैं जिनके साथ हजारों राज जुड़े हैं। इन रहस्यमयी जगहों के राज खोलने के लिए न जाने लोग क्या क्या करते हैं। लेकिन कुछ चीजों और जगहों के राज हमेशा राज ही बने रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ झरनों के बारे में बतांएगे जिन्हे देख कर लोगो के मन में हजारों सवाल उठते हैं। इन झरनों से निकलने वाला पानी कभी लाल होता है तो कभी लावे जैसा दिखने लग जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रहस्यमयी झरनों के बारे में………………………………

कैलिफोर्निया ‘कैपिटेन माउंटेन’


यह कैलिफोर्निया में है और यह कैपिटेन माउंटेन से करीब 1560 फिट ऊपर से नीचे गिरता है, बरसात और सर्दियों में इसका बहाव काफी तेज हो जाता है। फरवरी के आखरी दो हफ्तों में इस झरने का रंग बदल जाता है और यह गिरती आग के रूप में दिखने लगता है। रात होते ही यह झरना आग के झरने जैसा लगने लगता है।


कनाडा ‘कैमरॉन फॉल’


कनाडा के अल्बर्टा नामक स्थान में स्थित है कैमरॉन फॉल। यदि आप इसको देखने के लिए जून के महीने में जाते हैं तो यह आपको आम झरनों की तरह सफेद नहीं बल्कि गुलाबी रंग का मिलेगा। भारी वर्षा होने पर इसमें एक पदार्थ एग्रीलाइट इसके पानी में मिल जाता है और धूप में इसका पानी पिंक रंग का चमकने लगता है।


अंर्टाकटिका ‘ब्लड फॉल’


यह वाटरफॉल अंर्टाकटिका के ड्राई वैली नामक स्थान में है। इसमें से लाल रंग का पानी निकलता रहता है इसलिए इसको “ब्लड फॉल ” कहा जाता है। असल में इसमें से ब्लड नहीं बहता है आयरन, आइस और ऑक्सीजन मेल से इसमें लाल रंग के धब्बे पड़ जाते है।

अमेरिका ‘रूबी लेमबर्ट’


यह वाटरफॉल अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल माना जाता है। हर साल यहां 4 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं। यह सुरंग की तरह दिखाई देता है। इस 145 फीट के वाटर फॉल का नाम रूबी लेमबर्ट इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़़ा है। इसके पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है।

मॉरिशस  महासागर


पानी के अंदर झरना होना संभव नहीं है। मॉरिशस महासागर में ऐसा वाटरफॉल होने का अहसास होता है। यह बालू और गाद की वजह से होता है। यह झरना काफी गहराई में नजर आता है।



No comments:

Post a Comment