Monday, 5 September 2016

जी-20 देशों के सम्मेलन के दौरान ओबामा ने मोदी की करी जमकर तारीफ



अमेरिका और भारत की हो रही लगातार मुलाकातों के बाद दोनों देशों के रिश्तें मजबूत होते दिख रहे हैं। इन मजबूत होते रिश्तों का असर जी-20 देशों के सम्मेलन में देखने को भी मिला जब, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केजरीवाल को फेसबुक पर लिखना पढ़ा भारी, बना जबरदस्त मजाक

ओबामा ने मोदी की तारीफों के पुल GST बिल को लेकर बांधे जो देश में अगले साल 1 अप्रेल से लागू होगा। ओबामा का कहना है कि विश्व आर्थिक संकट के बीच भारत में टैक्स सुधार का कानून GST लाने को लेकर आये है। ओबामा ने इस टैक्स सुधार के कानून को बड़ा कदम करार दिया।

आपको बता दें कि बीते 8 अगस्त को संसद ने जीएसटी को लेकर संविधान संशोधन बिल 2014 को पारित किया था। सरकार ने 1 अप्रैल 2017 से जीएसटी को लागू करने का फैसला किया है. इस बिल को भारत के इतिहास में सबसे बड़े टैक्स सुधार के तौर पर देखा जाता है। ये कानून मनमोहन सरकार भी लाना चाहती थी, लेकिन नाकाम रही।

जी-20 सम्मेलन के इतर आज शाम दोनों नेताओं की फिर मुलाकात होगी और इस दौरान दोनों नेताओं को बातचीत का मौका मिलेगा।

No comments:

Post a Comment