Tuesday, 9 August 2016

RIO: अर्जनटीना को धूल चटा भारतीय हॉकी टीम ने 36 साल बाद रखा क्वार्टर फाइनल में कदम


RIO ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को अंर्जनटीना जैसी मजबूत टीम को 2-1 से मात दे क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है। 36 साल बाद अर्जनटीना को हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के नॉकआउट मैचों में अपनी जगह बनायी है। साथ ही 2009 के बाद भारत की अर्जनटीना पर पहली जीत है।

जर्मनी से हाथों आखिरी 3 सैकेंड में गोल खाकर अर्जनटीना के खिलाफ दबाव में उतरी भारतीय हॉकी टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले ही क्वाटर में चिंग्लेनसाना कांजुजम ने गोल कर भारत को एक शून्य की बढ़त दिलायी और ये बढ़त भारत ने दूसरे क्वाटर तक बरकरार रखी।


अर्जनटीना को अपने पर हावी ना होने देने के लिए भारतीय टीम ने लगातार अर्जनटीना पर प्रहार किये और इस लगातार प्रयास का फायदा भारतीय टीम को तीसरे क्वाटर में मिला। कोथाजीत खादांगबम ने 35वें मिनट में गोल दाग भारत को दो शुन्य की बढ़त दिलायी और मैच में भारत की स्थिति मजबूत की।

चौथे क्वाटर में दबाव में उतरी अर्जनटीना ने भारतीय टीम पर लगातार प्रहार किये जिसके बदले उन्हें एक के बाद एक 5 पेनेल्टी कॉर्नर मिले जिसमें उन्होंने एक गोल दाग स्कोर 2-1 किया। मगर मैच खत्म होने तक अर्जनटीना भारत को पिछाड़ नहीं पायी और भारत ने ये मैंच 2-1 से जीत क्वाटर फाइनल में अपनी जगह 36 साल बाद पक्की कर ली है। लेकिन अभी भी भारत के दो ग्रुप मुकाबले बाकी है।

No comments:

Post a Comment