Friday, 24 June 2016

तो क्या सच मेें चीन बेच रहा है इंसानी मांस


हाल ही में जाम्बिया की एक महिला ने सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली पोस्ट की थी। इस महिला ने इस पोस्ट में लिखा था कि चीन जाम्बिया को बीफ बताकर इंसानी मांस बेच रहा है। महिला के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मच गया। इस पोस्ट को करीब सैकड़ों लोगों ने शेयर किया था। हालांकि चीन के एंबेसडर यैंग युमंग ने इस बात का खंडन किया था। लेकिन इस पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटोज पूरी सोशल मीडिया पर फैल गई थी। जानिए अगली स्लाइड्स में क्या है इस न्यूज का पूरा सच……………..

चाइनीज न्यूजपेपर ‘सीआरजे मीडिया’ के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जाम्बिया की एक महिला की फेसबुक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है। महिला का दावा है कि चीन की बीफ कंपनियां इंसानी लाशों को इकट्ठा कर इसे कॉर्न्ड बीफ (नमक लगाकर रखा हुआ गोश्त) बताकर अफ्रीकी देशों में बेच रही हैं।

No comments:

Post a Comment