Monday, 6 June 2016

101 साल की बुजुर्ग महिला ने दिया बच्चे को जन्म


हाल ही में एक 67 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर काफी सुर्खिया बटोरी थी। इस खबर के बाद पूरी दुनिया हैरान हो गई थी की ये कैसे हो गया। लेकिन आज जो खबर सामने आई है उसे जानने के बाद शायद आपकी आंखे फटी फटी रह जाएं। ये खबर है इटली के नपोली की। यहां एक 101 साल की महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इस बात को जानकर बहुत से लोग हैरानी में पड़ गए हैं तो कुछ इसे झूठ मान रहे हैं

इस 101 साल की महिला ने एक 9 पौंड के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है लेकिन जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि इस बच्चे का जन्म अंडाशय प्रतिरोपण करने के बाद ही हुआ है हालांकि मेडिकल साइंस में ऐसा कुछ भी करना काफी विवादित माना जाता है और इस महिला की लंबी उम्र को देखते हुए यह अमानवीय भी कहा जा सकता है।


यह सारी प्रक्रिया पूरी तरह वैध थी और यह ऑपरेशन तुर्की के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में किया गया था क्योंकि यूरोप का कानून अंडाशय प्रतिरोपण को असंवैधानिक घोषित करता है। महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं धन्यवाद करती हूं, डाक्टर्स की पूरी टीम का क्योंकि उन्होंने मेरे ऑपेरशन में साथ जाने का फैसला किया और मैं बहुत आभारी हूं ईश्वर की मैंने अपने 17 वें बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने कहा की मैं काफी लंबे समय से ईश्वर को बेकार की ही चीज समझती थी।

No comments:

Post a Comment